स्‍वप्‍न से जुड़ी कुछ मजेदार बातें यहां जानें

स्‍वप्‍न से जुड़ी कुछ मजेदार बातें यहां जानें

सेहतराग टीम

सपने देखना एक अद्भुत अनुभव है। रोमन संस्कृति के अनुसार, सपने भगवान की इच्छा के अनुसार आते हैं। सपने संबंधी कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं-

  • नींद खुलने के बाद 5 मिनट बाद आधे सपने और 10 मिनट बाद 70 फीसदी सपने भूल जाते हैं।
  • जो व्यक्ति पैदा होने के बाद अंधे होते हैं। वे भी सपने में परछाइयां देखा सकते हैं। जबकि जन्मजात नेत्रहीन सपने में परछाइयां तो नहीं देख सकते, लेकिन आवाज खुशबु, स्पर्श और भावुकता वाले दृश्यों का अनुभव कर सकते हैं।
  • हर एक व्यक्ति सपना देखता है। यदि आप समझते हैं कि आप सपना नहीं देख सकते तो सच यह है कि आप अपने सपनों को भूल जाते हैं।
  • सपने में हम उन्हीं व्यक्तियों को या उनके चेहरों को देखते हैं जिन्हें हमने पहले देखा होता है। सच यह है कि आप अपने सपने को भूल जाते हैं।
  • 12 फीसदी व्यक्ति जिनकी आंख की रोशनी सामान्य है, ब्लैक एंड व्हाइट में सपने देखते हैं और अन्य रंगीन में।
  • मनुष्य प्रति रात एक से दो घंटे के अंदर 4 से 7 सपने देख सकता है।
  • कई जानवरों पर हुए अध्ययनों से पता चला है कि इनके दिमाग में भी इंसान जैसी लहरें चलती हैं।
  • पुरुषों में 70 फीसदी सपने पुरुष संबंधी होते हैं। जबकि महिलाओं में पुरुष व महिलाओं दोनों से संबंधित रहते हैं।
  • नींद में खर्राटे लेने वाले व्यक्ति स्वप्न से वंचित रह जाते हैं।

(इस आलेख को प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किताब निद्रा रोग से साभार लिया गया है। इसे प्रो. (डॉ) एम. पी. श्रीवास्तव और डॉ. संजय श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया है)

 

इसे भी पढ़ें

तनाव से बचने के कुछ आसान टिप्स

एक छोटे से बदलाव से जिंदगीभर स्वस्थ रहेगा लिवर

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।